राहुल गांधी का भाषा पर कोई संय्यम नहीं है - बांसुरी स्वराज

झज्जर (हरियाणा), 30 सितम्बर - भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि बहुत जोश का माहौल है, हरियाणा ने ठाना है तीसरी बार कमल खिलाना है। राहुल गांधी का भाषा पर कोई संय्यम नहीं है। सत्ता के लालच में झूठ का सहारा लेना राहुल गांधी की पुरानी आदत बन गई है लेकिन हरियाणा की जनता बहुत समझदार है और वह जानती है कि हरियाणा को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए वह यहां तीसरी बार भाजपा की डबल इंजन सरकार लाएंगे।