पराली जलाने के मामले में हरियाणा में तीन हजार किसानों के खिलाफ की गई एफआईआर - श्याम सिंह राणा 

यमुनानगर, 24 अक्टूबर(कुलदीप सैनी) - हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का कहना है कि हरियाणा में अभी तक 24 अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है और 3000 से अधिक एफआईआर दर्ज की जा चुके हैं। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का कहना है कि हरियाणा में 6000 गांव है। इस तरह औसतन  दो गांव पर एक एफआईआर दर्ज हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वह खुद किसान है और किसानों से अपील करते हैं कि वह पराली को न जलाएं, क्योंकि यह किसानों के और खेतों के फायदेमंद है। खेत में पराली जलाने से मिट्टी और खेत की गुणवत्ता कम होती है।