मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में हादसा कई मजदूरों की मौत
पन्ना, 30 जनवरी - मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सिमरिया थाना इलाका में बने जेके सीमेंट प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है। गुरुवार सुबह निर्माणाधीन छत का स्लैब गिरने से कई मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसे के समय सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। अभी तक मृतकों और घायलों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। खबरों के मुताबिक करीब 5 मजदूरों की मौत हो गई है। यह आंकड़ा अभी और बढ़ने की संभावना है।पन्ना के जेके सीमेंट प्लांट में एक नया हिस्सा बन रहा था। इसमें छत का स्लैब डाला जा रहा था। सैकड़ों मजदूर इस काम में लगे हुए थे। अचानक, जिस ढांचे पर खड़े होकर मजदूर काम कर रहे थे, वह गिर गया। इसे 'भाड़ा' या 'स्कैफोल्डिंग' कहते हैं। इसके गिरने से कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए।