यूएस से डिपोर्ट किए गए भारतीयों में सबसे ज्यादा हरियाणा के लोग 


नई दिल्ली, 5 फरवरी -  यूनाइटेड स्टेट अमेरिका (यूएस) से डिपोर्ट होकर भारत लौटे 104 लोगों को लेकर यूएस आर्मी का विमान आज दोपहर अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है। डिपोर्ट किए गए भारतीयों में देश के छह राज्यों के लोग शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा हरियाणा के लोग हैं। हरियाणा के कुल 34 लोग डिपोर्ट होकर लौटे हैं। इसके बाद गुजरात के 33 लोग और पंजाब के 30 लोग अमेरिका से डिपोर्ट किए गए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के 3, उत्तर प्रदेश के 2 और चंडीगढ़ के 2 लोग शामिल हैं। 

#यूएस