लोगों ने PM मोदी की जनकल्याण नीतियों के ऊपर मुहर लगाई - सीएम नायब सिंह सैनी

कुरुक्षेत्र, 8 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली के लोग गंदा पानी पीने को मज़बूर थे। आज दिल्ली के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याण नीतियों के ऊपर मुहर लगाई है। अरविंद केजरीवाल अपनी कमियों के आरोप दूसरों पर लगाने में माहिर थे। उन्हें केवल अपने से मतलब है दिल्ली से नहीं। मैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं कि उनके कुशल नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा सरकार बनी है। 

#लोगों ने PM मोदी की जनकल्याण नीतियों के ऊपर मुहर लगाई - सीएम नायब सिंह सैनी