नगर निगम चुनाव 2025 के लिए अरुण साव ने डाला वोट
बिलासपुर (छत्तीसगढ़), 11 फरवरी - नगर निगम चुनाव 2025 के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अपना वोट डाला। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "मैंने अपने परिवार के साथ यहां आकर अपने मताधिकार का उपयोग किया है। मैं सबसे आग्रह करता हूं कि घरों से निकलें और मतदान जरूर करें। यह लोकतंत्र का महापर्व है। सभी सीटों पर भाजपा जीतने वाली है।
#नगर निगम चुनाव
# अरुण साव
# वोट