कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने मणिपुर CM एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे पर दिया बयान
नई दिल्ली, 10 फरवरी - कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने मणिपुर CM एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे पर कहा, "ये कई महीने पहले होना चाहिए था। लगभग 21 महीनों से एन. बीरेन सिंह मणिपुर समस्या का एक कारण हैं, उनके कारण ये समस्या लगातार बनी हुई है। वे मणिपुर के लोगों के बीच संघर्ष के लिए जिम्मेदार हैं। उन्हें पहले ही हटा दिया जाना चाहिए था। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने में कोई हानि नहीं है।
#कांग्रेस
# पी. चिदंबरम
# मणिपुर
# CM
# एन. बीरेन सिंह