युवा कांग्रेस के लोगों को युवाओं की सोच को समायोजित करना पड़ेगा - सीएम सुक्खू
शिमला, 7 फरवरी - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि युवा कांग्रेस के नविनिर्वाचित अध्यक्ष का आज समारोह था। निश्चित तौर पर युवा कांग्रेस के लोगों को आने वाले समय में युवाओं की सोच को समायोजित करना पड़ेगा तभी हम आगे बढ़ पाएंगे। उन्होंने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद द्वारा महाराष्ट्र की मतदाता सूची में विसंगतियों का आरोप लगाने पर कहा कि चुनाव से पहले इतने अधिक मतदाता बनाए गए हैं तो क्या कारण है? महाराष्ट्र की जनता को ये जानने का अधिकार है। इस बात पर गहराई से विचार करने की आवश्यकता है।
#युवा कांग्रेस के लोगों को युवाओं की सोच को समायोजित करना पड़ेगा - सीएम सुक्खू