बिहार: औरंगाबाद में ट्रक और एसयूवी की टक्कर में पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
औरंगाबाद, 12 नवंबर - बिहार के औरंगाबाद जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक एसयूवी की ट्रक से टक्कर हो जाने के कारण आठ वर्षीय बच्चे और उसके पिता समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर औरंगाबाद टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रतनुआ पेट्रोल पंप के पास हुई।मृतकों की पहचान राजकुमार चौहान (48), उनके आठ वर्षीय बेटे रितेश और ससुर भगवान दास के रूप में हुई है। तीनों नवादा जिले के सलेमपुर गांव के निवासी थे।
#बिहार: औरंगाबाद

