पटना के मनेर में  तड़के पुलिस और बदमाशों  के बीच मुठभेड़


पटना, 6 नवंबर -पटना के मनेर में नवरात्र में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने धनतेरस (आज) पर एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मुठभेड़ में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार भी घायल हो गए। मारे गए बदमाश पेशेवर शूटर थे
राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में नवरात्र में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्हीं बदमाशों का धनतेरस (आज) पर पटना पुलिस ने अहले सुबह एनकाउंटर कर दिया। जिसमें तीन बदमाश ढेर हो गए। पटना के मनेर में शुक्रवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में तीन अपराधी मारे गए। मुठभेड़ शेरपुर गंगा नदी इलाके में सुबह करीब तीन बजे हुई। इस दौरान मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के बाएं हाथ में गोली लग गई। उन्हें इलाज के लिए पटना भेजा गया है।

#पटना