IGMC शिमला में समाजसेवी सरबजीत बॉबी को अमिताभ बच्चन ने किया सम्मानित 

शिमला, 12 नवंबर - हिमाचल प्रदेश के IGMC शिमला के पास मरीजों को लंगर लगाने वाले जाने-माने समाजसेवी सरबजीत बॉबी को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति में उनके सामाजिक कार्यों के लिए फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

10 नवंबर को प्रसारित होने वाले इस विशेष एपिसोड में सरबजीत बॉबी की समाजसेवा और उनके योगदान को मंच पर सराहा गया। शिमला में पिछले 12 वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा में जुटे बॉबी का यह सम्मान पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का पल है।

#IGMC शिमला
# समाजसेवी
# सरबजीत बॉबी
# अमिताभ बच्चन