31 मई के बाद कोई रास्ता खोदने का काम नहीं होगा - एकनाथ शिंदे
मुंबई, 15 अप्रैल - महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में सीमेंट-कंक्रीट सड़क परियोजना का निरीक्षण किया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन हो रहा है। सभी जगह पर सीमेंट-कंक्रीट की सड़क बन रही हैं। 31 मई के बाद कोई रास्ता खोदने का काम नहीं होगा और गड्ढों को भरा जाएगा। हम लोगों को सुविधा देने का काम कर रहे हैं। मुंबई गड्ढे मुक्त होगी।
#31 मई के बाद कोई रास्ता खोदने का काम नहीं होगा - एकनाथ शिंदे