जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

पणजी (गोवा), 16 जुलाई - मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मिरामार में जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए और भगवान जगन्नाथ की पूजा की।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "ओडिशा के सभी भाई-बहनों और जगन्नाथ के सभी भक्तों को गोवा की सरकार की तरफ से और गोवा के लोगों की तरफ से आज जगन्नाथ यात्रा की मैं आपको बहुत-बहुत शुमकामनाएं देता हूं। मुझे खुशी है कि मैं हर साल जगन्नाथ यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ की पूजा करता हूं और उनके सेवा के लिए मैं आपके साथ हर साल यहां रहता हूं। मैं भगवान से दुआ करता हूं कि आगे आने वाले साल भी मुझे इस यात्रा में शामिल होने और पूजा करने का सौभाग्य मिले।

#जगन्नाथ रथ यात्रा
# मुख्यमंत्री
# प्रमोद सावंत