MI vs LSG IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रन से हराया

मुंबई, 27 अप्रैल -  आईपीएल 2025 का 45वां लीग मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के बीच में खेला गया जिसे मुंबई इंडियंस की टीम ने 54 रनों से अपने नाम किया है। मुंबई इंडियंस ने अपनी लय बरकरार रखते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को अपने घरेलू मैदान पर हराया। मुंबई ने इस मैच में बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रनों का स्कोर बनाया है। मुंबई की तरफ से रेयान रिकेल्टेन ने 58 रनों की पारी खेली तो वहीं सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 54 रनों की पारी देखने को मिली। लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए गेंदबाजी में मयंक यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट हासिल किए।

#MI vs LSG IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रन से हराया