महिला एशिया कप 2026 भारत-पाक मुकाबला - 10 ओवरों के बाद पाकिस्तान 36/6

दुबई, 4 सितंबर - टी-20 एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ दुबई में हो रहा है। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 10 ओवरों के बाद पाकिस्तान की हालत खराब हो गई है और 36 रनों पर उसकी 6 खिलाड़ी आउट हो चुकी हैं।

#महिला एशिया कप 2026 भारत-पाक मुकाबला - 10 ओवरों के बाद पाकिस्तान 36/6