बार-बार आचार संहिता लगने से विकास के कार्य प्रभावित होते हैं -  मुख्यमंत्री धामी

देहरादून, 21 मई - 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के संबंध में गठित संयुक्त समिति के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत धन्यवाद करता हूं। JPC के जितने भी सदस्य यहां पहुंचे हैं मैं सभी का आभार करता हूं। पूरे देश में इसकी चर्चा चल रही है। कमेटी के सामने चुनाव में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा हुई है। एक देश एक चुनाव होने से बहुत बड़ा लाभ देश को होने वाला है। लोकतंत्र का एक उत्सव सही प्रकार से जनता 5 सालों में एक बार मना पाएगी। 1967 तक लगातार इस प्रकार से चुनाव होते रहे हैं। ओडिशा में भी एक साथ चुनाव हुए हैं। हमने पहले भी बैठके की हैं। जनता भी चाहती है कि देश में एक बार चुनाव होना चाहिए। इससे संसाधन बचेंगे। बार-बार आचार संहिता लगने से विकास के कार्य प्रभावित होते हैं।

#बार-बार आचार संहिता लगने से विकास के कार्य प्रभावित होते हैं -  मुख्यमंत्री धामी