ओम बिरला ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण 

रांची, 25 मई - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जेल संग्रहालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातियों के सम्मान, स्वाभिमान, जल, जंगल और जमीन के लिए लंबी लड़ाई लड़ी... लंबे समय तक वे इस जेल में रहे, आने वाली पीढ़ी जब भी इस जेल में आएगी, उन्हें भगवान बिरसा मुंडा के समर्पण, उनके संघर्ष, जल और जंगल के लिए उनके संघर्ष से नई प्रेरणा मिलेगी। हमारी संस्कृति के संरक्षण में जनजातीय समाज का बहुत बड़ा योगदान है। 
 

#ओम बिरला