भ्रष्टाचार में डूबी हुई है कांग्रेस की सरकार - जयराम ठाकुर

शिमला (हिमाचल प्रदेश), 25 मई - HPPCL इंजीनियर विमल नेगी मौत मामला | हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा मामले की जांच CBI को सौंपे जाने पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि हम इस मामले में शुरू से ही CBI जांच की मांग कर रहे थे। उनके(HPPCL इंजीनियर विमल नेगी) परिवार ने भी इसकी मांग की है, हालांकि मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि उनके परिवार ने इसकी मांग नहीं की थी। जो गंभीर आरोप लगे हैं, मैं समझता हूं कि इन सभी चीजों पर CBI जांच होनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबी हुई है। 

#भ्रष्टाचार में डूबी हुई है कांग्रेस की सरकार - जयराम ठाकुर