कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री और सरकार के साथ खड़ी है - विक्रमादित्य सिंह

शिमला (हिमाचल प्रदेश), 28 अप्रैल - पहलगाम आतंकी हमले पर हिमाचल प्रदेश सरकार मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ये विषय राजनीति का नहीं है। ये विषय देश की आंतरिक सुरक्षा का है। कांग्रेस की CWC की बैठक में भी ये बात कही गई है कि इस विषय पर कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री और सरकार के साथ खड़ी है। लेकिन लोगों में आक्रोश है। मामला NIA ने अपने हाथ में लिया है इसलिए ये भी देखना होगा कि इतना बड़ा इंटेलिजेंस फेलियर कैसे हुआ। 

#कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री और सरकार के साथ खड़ी है - विक्रमादित्य सिंह