राजद और कांग्रेस वाले सामाजिक न्याय के नाम पर झूठ बोल रहे


नई दिल्ली,30 मई पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने बिहार को सबसे ज्यादा ठगा। जिन लोगों के अत्याचार के कारण बिहार के गरीबों को पलायन करना पड़ा। आज वही लोग सामाजिक न्याय के नाम पर सत्ता पाने के लिए झूठ बोल रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज फैलाने वालों से सावधान रहे की जरूरत है। दशकों तक गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासियों के पास शौचालय, पक्का घर तक नहीं था। बैंक खाते नहीं थे। उन्हें बैंकों के दरवाजे पर भी घुसने नहीं दिया जाता था। दलित और गरीब बेघर थे। पीएम ने पूछा कि बिहार के लोगों की यह दुर्दशा, तकलीफ क्या यही कांग्रेस और राजद का सामाजिक न्याय था? इससे ज्यादा अन्याय कुछ नहीं हो सकता है। कांग्रेस और राजद वालों ने गरीब, पिछड़े और दलितों की तकलीफों की चिंता तक नहीं की। यह लोग विदेशियों को बिहार की गरीबी दिखाने के लिए घुमाने लाते थे। आज जब गरीब, दलितों और पिछड़ा समाज ने कांग्रेस को छोड़ दिया है ताे इन्हें अपना अस्तित्व बचाने के लिए सामाजिक न्याय की याद आ रही है। देश में सामाजिक न्याय का नया सवेरा एनडीए के दौर में दिखा है। हमलोग गरीब, दलित, पिछड़ों के विकास के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं। 

#राजद और कांग्रेस