कर्नाटक में टूटा 125 साल का रेकॉर्ड, इतिहास में आज तक मई में नहीं हुई इतनी बारिश


बेंगलुरु ,31 मई इस बार जल्दी आए मॉनसून ने बेंगलुरु समेत पूरे कर्नाटक में तबाही मचा दी है। इतनी बारिश हुई है कि लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के रेकॉर्ड देखें तो कर्नाटक के इतिहास में आज तक मई महीने में इतनी बारिश नहीं हुई है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि पिछले 125 वर्षों में पहली बार है जब राज्य में मई महीने में इतनी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 28 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। राज्य में प्री-मानसून बारिश के कारण 67 लोगों की मौत हो गई है। लगातार बारिश के कारण 19.32 लाख लोगों को बाढ़ और भूस्खलन का खतरा है।

#कर्नाटक