भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने सुखदेव सिंह ढींडसा के निधन पर किया शोक व्यक्त 

संगरूर, 8 जून (धीरज पशोरिया) - भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना ने अकाली नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। श्रद्धांजलि समारोह के अवसर पर भेजे गए संदेश में अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सरदार ढींडसा ने विभिन्न पदों पर रहते हुए देश की सेवा की।

#भाजपा
# अविनाश राय खन्ना
# सुखदेव सिंह ढींडसा