रूस के ईरान के साथ अच्छे संबंध हैं :पुतिन
नई दिल्ली, 19 जून - सेंट पीट्सबर्ग में आयोजित हुए इंटरनेशनल इकॉनोमिक फोरम से इतर पुतिन ने कहा कि रूस के ईरान के साथ अच्छे संबंध हैं और ईरान के बुशेहर में पहला परमाणु पावर प्लांट लगाने में भी रूस ने मदद की थी। रूस के 200 कर्मचारी बुशेहर में दो अन्य परमाणु प्लांट बनाने में ईरान की मदद कर रहे हैं।
#पुतिन