पंजाब कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले :अमन अरोड़ा
चंडीगढ़, 26 जून- पंजाब कैबिनेट की मीटिंग के बाद अमन अरोड़ा तरुणप्रीत सिंह सौंध, हरदीप सिंह मुंडिया के साथ पहुंचे। जानकारी देते हुए अमन अरोड़ा ने बताया कि आज 2 बड़े फैसले लिए गए हैं, जिसमें औद्योगिक प्लॉटों को फोकल प्वाइंट में बदलने की लंबे समय से मांग चल रही थी, जिसके तहत औद्योगिक क्षेत्र के सभी प्लॉटों के लिए सीएलयू की इजाजत दे दी गई है, जिसमें कोई भी कमर्शियल, अस्पताल, होटल या औद्योगिक कर्मचारी घर या हॉस्टल, संस्थान बनाना चाहता है, उसे मंजूरी दे दी गई है, जिसमें 1 हजार गज से लेकर 10 हजार गज तक के प्लॉट शामिल हैं। 40 हजार गज के औद्योगिक प्लॉटों को औद्योगिक पार्क में बदलने की मंजूरी दी गई है, जिसमें एक नई मुहिम शुरू की जाएगी। इसके साथ ही दूसरा बड़ा फैसला यह लिया गया है कि इंडस्ट्री से संबंधित लीज होल्ड प्रॉपर्टी को फ्री होल्ड करने का फैसला लिया गया है।