हमें पंजाब का पानी अपने खून से भी ज्यादा प्यारा है - अमन अरोड़ा

चंडीगढ़, 1 मई - कैबिनेट मंत्री एवं आप पंजाब प्रमुख अमन अरोड़ा ने केंद्र की भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि बीबीएमबी के पानी में से पंजाब के हिस्से का पानी हरियाणा को देना गलत है। उन्होंने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी केंद्र की भाजपा सरकार ने पंजाब के साथ धोखा किया है। पंजाब सरकार, आम आदमी पार्टी और तीन करोड़ पंजाबी किसी भी हद तक जाएंगे, लेकिन इस विश्वासघात को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पानी हमें अपने खून से भी ज्यादा प्रिय है। पंजाब सरकार पंजाब के जल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे पंजाब में भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। पंजाब का पानी बीबीएमबी द्वारा हरियाणा को पानी देने का आदेश पंजाब के अधिकारों पर सीधा हमला है और हम पंजाब के हिस्से का पानी जारी करने का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के घरों और कार्यालयों का घेराव किया जाएगा और पंजाब के हर जिले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, मंत्री, सांसद और विधायक विरोध प्रदर्शन करेंगे।

#हमें पंजाब का पानी अपने खून से भी ज्यादा प्यारा है - अमन अरोड़ा