हम भारत सरकार का भी धन्यवाद करते हैं:सुखविंदर सिंह सुक्खू 



शिमला, 1 मई  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जाति जनगणना को राष्ट्रीय जनगणना में शामिल किए जाने पर कहा, "राहुल गांधी ने पहले दिन से ही जाति जनगणना के लिए भारत सरकार से अनुरोध किया था। जाति जनगणना कराने का मकसद जातियों का विभाजन कराना नहीं बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि किसी जाति के साथ यदि अन्याय हो रहा है तो उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए... उन्होंने बिलकुल सही किया और भारत सरकार ने उनकी बात मानी तो इसके लिए हम भारत सरकार का भी धन्यवाद करते हैं।"

#सुखविंदर सिंह सुक्खू