मनोरंजन शिखर सम्मेलन: यह भारत में ऑरेंज इकोनॉमी का उदय काल है:मोदी
मुंबई , 1 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने WAVES 2025 - विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "यह भारत में ऑरेंज इकोनॉमी का उदय काल है। कंटेंट, क्रिएटिविटी और कल्चर, यह ऑरेंज इकोनॉमी की तीन धुरी है। भारतीय फिल्मों की पहुंच अब दुनिया के कोने-कोने तक बन रही है। आज 100 से ज्यादा देशों में भारतीय फिल्में रिलीज होती हैं। विदेशी दर्शक भी अब भारतीय फिल्मों केवल सरसरी तौर से देखते नहीं हैं, बल्कि समझने की कोशिश करते हैं। इसलिए आज बड़ी संख्या में विदेशी दर्शक भारतीय सामग्री को सब-टाइटल्स के साथ देख रहे हैं। भारत में OTT इंडस्ट्री ने पिछले कुछ सालों में 10 गुना वृद्धि दिखाई है। स्क्रीन साइज भले ही छोटा हो रहा हो पर स्कोप अनंत है..."
#मनोरंजन शिखर सम्मेलन