क्या कोई नदी ज़मीन के नीचे भी बहती है?
‘दीदी, नदियां तो ज़मीन के ऊपर ही बहती हैं, लेकिन क्या कोई नदी ऐसी भी है जो ज़मीन के नीचे बहती हो?’
‘भारत में एक नदी तो है जो शायद अब ज़मीन के नीचे ही बहती है।’
‘यह तो आश्चर्यजनक है।’
‘हां।’
‘लेकिन वो नदी कौन सी है?’
‘इस नदी का उल्लेख पुराणों व वेदों में मिलता है और यह धरती के ऊपर अचानक से दिखती है और अचानक ही गायब भी हो जाती है।’
‘लेकिन यह नदी कौन सी है?’
‘ऋग्वेद में इस नदी का अन्नवती और उदकवती के रूप में वर्णन किया गया है। चूंकि यह ज़मीन के ऊपर नहीं बहती है इसलिए इसे लुप्त नदी भी कहा जाता है।’
‘क्या इसी नदी को सरस्वती भी कहते हैं?’
‘हां। हालांकि हम इसे देख नहीं सकते, लेकिन इसका अस्तित्व रेखांकित है।’
‘वह कैसे?’
‘ऋग्वेद में सरस्वती को ‘नदियों में सरस्वती’ कहा गया है। इस नदी को गंगा व यमुना के बराबर पवित्र माना गया है।’
‘लेकिन क्या इसके अस्तित्व के वैज्ञानिक प्रमाण भी हैं?’
‘हाल ही में उपग्रह से मिली तस्वीरों और भूवैज्ञानिक शोध से मालूम हुआ है कि सरस्वती नदी अभी भी कुछ क्षेत्रों में भूमिगत होकर बहती है।’
‘मसलन, कौन से क्षेत्रों में?’
‘राजस्थान, हरियाणा व पंजाब के कुछ हिस्सों में इस नदी के लुप्तप्राय होने के प्रमाण मिले हैं।’
‘यानी नज़रों से दूर, ज़मीन में छुपी हुई, गुप्त सरस्वती नदी का अस्तित्व आज भी है।’
‘हां, यह केवल एक पौराणिक कहानी नहीं है बल्कि इसकी वास्तविकता विज्ञान से भी साबित है।’
-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर