सरकार हमेशा सवालों से बचने की कोशिश करती है - प्रियंका गांधी वाड्रा

नई दिल्ली, 29 जुलाई - लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह सरकार हमेशा सवालों से बचने की कोशिश करती है। इनमें देश के नागरिकों के प्रति कोई जवाबदेही का भाव नहीं है। सच तो यह है कि इनके दिल में जनता के लिए कोई जगह नहीं है। इनके लिए सब कुछ राजनीति है, प्रचार है। 
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आज इस सदन में बैठे ज़्यादातर लोगों के पास सुरक्षा कवच है। लेकिन उस दिन पहलगाम में 26 लोगों को उनके परिवारों के सामने मार दिया गया। उस दिन बैसरन घाटी में जितने भी लोग मौजूद थे, उनके पास कोई सुरक्षा नहीं थी। आप चाहे कितने भी ऑपरेशन चला लें, सच्चाई से नहीं छिप सकते। 

#सरकार हमेशा सवालों से बचने की कोशिश करती है - प्रियंका गांधी वाड्रा