दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंचा, बाढ़ का खतरा टला
दिल्ली ,12 अगस्त : दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे जा चुका है। वीडियो लोहा पुल से है। बता दें कि पिछले दिनों लगातर हो रही भारी बारिश, हरियाणा और उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से भी यमुना के जलस्तर में वृद्धि हुई थी, जिससे आस पास रहने वाले लोगों को बाढ़ का डर सता रहा था, लेकिन अब यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है, जिससे बाढ़ का खतरा टल गया है।
#दिल्ली