परवेश वर्मा मेरे साथ चलें और यमुना नदी का 1 लीटर पानी पी लें - सौरभ भारद्वाज

दिल्ली, 19 अक्तूबर - AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यमुना में जो झाग बनता है वह क्यों नहीं बनेगा? क्या आपने (दिल्ली सरकार) कोई नई चीज लगाई है, हरियाणा के साथ कुछ समझौता किया गया है या नजफगढ़ से आने वाले नाले को बंद किया है? लेकिन ऐसा तो नहीं हुआ। क्या आपकी (भाजपा) सरकार है इसलिए झाग नहीं बनेगा? ऐसा तो नहीं हो सकता। ये ज़रूर संभव है कि जो झाग बन रहा है उसके ऊपर आप एंटी फोमिंग एजेंट का छिड़काव करें और उस समय झाग ना बने जैसा कि कुछ दिन पहले किया गया। यह वही केमिकल जो अरविंद केजरीवाल के समय में दिल्ली सरकार जब यमुना नदी में छिड़कती थी तो परवेश वर्मा कहते थे कि इसमें जहर है। अगर रेखा गुप्ता कह रही हैं कि यमुना नदी का पानी साफ हो गया है तो परवेश वर्मा मेरे साथ चलें और यमुना नदी का 1 लीटर पानी पी लें। मैं मान जाऊंगा कि यमुना साफ हो गई है।

#परवेश वर्मा मेरे साथ चलें और यमुना नदी का 1 लीटर पानी पी लें - सौरभ भारद्वाज