महाराष्ट्र: वाहन के खाई में गिरने से 8 लोगों की मौ.त
नंदुरबार (महाराष्ट्र), 18 अक्टूबर - पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के नंदुरबार ज़िले के चंदशैली घाट पर एक वाहन के खाई में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। घायलों को आवश्यक उपचार के लिए नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया। यह घटना शाहदा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। इस संबंध में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
#महाराष्ट्र: वाहन के खाई में गिरने से 8 लोगों की मौ.त