प्रधानमंत्री मोदी ने बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है - शिवराज सिंह चौहान

दिल्ली, 1 दिसंबर - केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरस फूड फेस्टिवल पर कहा कि आज सुंदर नर्सरी में सरस फूड फेस्टिवल का बहुत ही सुंदर आयोजन किया गया है। हर प्रांत की अपनी विशेषता, अपना खान-पान, अपना स्वाद है। सरस फूड फेस्टिवल केवल एक आयोजन नहीं है, भारतीय संस्कृति के हर रंग इसमें है। हमारे व्यंजनों का हर स्वाद इसमें हैं। 25 प्रांतों से आईं लखपति दीदीयों ने अपने-अपने प्रांत के अलग-अलग व्यंजनों के स्टॉल लगाए हैं। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का जो अभियान चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। उस अभियान में हम निरंतर लगे हुए हैं और महिला सशक्तिकरण का हर रंग यहां देखने को मिल रहा है। दिल्लीवासियों से मेरा अनुरोध है कि यहां जरूर आएं। 

#प्रधानमंत्री मोदी ने बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है - शिवराज सिंह चौहान