कंबोडिया-थाईलैंड का संघर्ष विराम पर ऐतिहासिक समझौता, शांत हो गयी बंदूकें
नामपेन्ह 27 दिसंबर कंबोडिया और थाईलैंड ने सीमा पर जारी तनाव को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार दोपहर से तत्काल और पूर्ण संघर्ष विराम लागू करने पर सहमति व्यक्त की है।स्थानीय मीडिया के अनुसार दोनों देशों ने'तीसरी विशेष सामान्य सीमा समितिकी बैठक के बाद एक संयुक्त वक्तव्य जारी करके यह सहमति जाहिर की। यह समझौता कंबोडिया के प्रुम और थाईलैंड के बान पाक कार्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवेश ङ्क्षबदु पर हुआ। इसकी अध्यक्षता कंबोडिया के रक्षा मंत्री जनरल तेइ सेइहा और थाईलैंड के रक्षा मंत्री जनरल नत्तफॉन नार्कफनित ने की। इस दौरान आसियान देशों की एक पर्यवेक्षक टीम भी मौजूद रही।
इस समझौते में कहा गया है कि दोनों देशों की सेनाएं वर्तमान स्थिति पर बनी रहेंगी। किसी भी तरह की सैन्य बढावा, नई चौकियाँ बनाने या हवाई क्षेत्र के उल्लंघन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सीमावर्ती क्षेत्रों से विस्थापित हुए नागरिकों को सुरक्षा और सम्मान के साथ उनके घरों को लौटने की अनुमति दी जाएगी। नागरिकों या नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन माना जाएगा।
समझौते के अनुसार दोनों पक्ष'संयुक्त सीमा आयोगÓके माध्यम से सीमा सर्वेक्षण और सीमांकन कार्य फिर से शुरू करेंगे। साथ ही, मानवीय आधार पर बारूदी सुरंगों को हटाने के लिए मिलकर काम करेंगे। संघर्ष विराम के सफलतापूर्वक 72 घंटे पूरे होने के बाद थाईलैंड की हिरासत में 18 कंबोडियाई सैनिकों को स्वदेश वापस भेज दिया जाएगा।

