राजस्थान : राष्ट्रपति मुर्मू 16 जनवरी को जयपुर आएंगी 


जयपुर, 14 जनवरी  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 16 जनवरी को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आएंगी। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू 16 जनवरी को एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर रहेंगी। यहां उनका रामानंद मिशन द्वारा आयोजित 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में भाग लेने का कार्यक्रम है।     इस बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति शुक्रवार दोपहर जयपुर आएंगी। यहां से वे लोकभवन जाएंगी। फिर वह सीकर रोड पर हरमाड़ा जाएंगी और रामानंद मिशन द्वारा आयोजित 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में भाग लेंगी। राष्ट्रपति शाम को दिल्ली लौटेंगी। 

#राजस्थान : राष्ट्रपति मुर्मू