कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा, शोपियां न्यूनतम तापमान -7.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा


श्रीनगर, 14 जनवरी  कश्मीर में पिछली रात अधिकतर  जगहों पर न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गयी और शोपियां घाटी  -7.5 डिग्री सेल्सियस तामपमान के साथ सबसे ठंडा इलाका रहा। 
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दक्षिण कश्मीर के  पुलवामा में न्यूनतम तापमान -7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पूरा इलाका भीषण ठंड की चपेट में रहा, जबकि कुपवाड़ा और पहलगाम में न्यूनतम तापमान क्रमश: -6.2 डिग्री सेल्सियस और -6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान -2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू- कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान पिछली रात के -4.9 डिग्री सेल्सियस की तुलना में गिरकर -5.2 डिग्री हो गया, जो ठंड की स्थिति की तीव्रता में वृद्धि को दर्शाता है। रात के तापमान मेंअधिकतर  जगहों पर गिरावट का रुझान दिखा। 
 

#कश्मीर