मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व बजट बैठक को किया संबोधित 

हिसार (हरियाणा), 15 जनवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व बजट बैठक को संबोधित किया और कहा कि पूर्व बजट परामर्श को लेकर यह 7वां वर्ष है। सरकार की सोच है कि यह बजट सरकार का नहीं बल्कि जनता का होना चाहिए। गुरुग्राम में ये बजट परामर्श बैठके शुरू हुईं हैं। हमने 2047 का विजन डॉक्यूमेंट रखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है जिसमें देश के 140 करोड़ लोगों का योगदान है। 

#मुख्यमंत्री
# नायब सिंह सैनी