आज पूरे भारत के भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है - मंगल पांडे 

नई दिल्ली, 19 जनवरी - बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडे ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के नामांकन पर कहा, "आज पूरे भारत के भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जे.पी. नड्डा ने जिस प्रकार से युवा नेतृत्व पर भरोसा जताया है और 2047 के विकसित भारत का संकल्प भी इसमें दिख रहा है। देश के युवाओं में बहुत उत्साह है, पूर्वी भारत के लोगों में भी बहुत खुशी है। बिहार का हर एक कार्यकर्ता केंद्रीय नेतृत्व का आभार कर रहा है। 

#आज पूरे भारत के भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है - मंगल पांडे