आगरा:कोहरे से ढका ताजमहल, दीदार करना हुआ बेहद मुश्किल

 

आगरा (उत्तर प्रदेश),21 जनवरी: आगरा में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे और स्मॉग के कारण आगरा में ताजमहल को देखना बहुत मुश्किल हो जाता है, जिससे पर्यटक निराश होते हैं और स्मारक कोहरे की चादर में लगभग गायब सा दिखता है। खासकर सुबह के समय जब दृश्यता बहुत कम होती है और यह सामान्य जनजीवन के साथ पर्यटन को प्रभावित करता है। ये वीडियो ताज व्यू पॉइंट से है।

#आगरा:कोहरे