मुख्यमंत्री ने हलवारा एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने की मांग की

हलवारा, 1 फरवरी (मनदीप सिंह उभ्भी)- प्रधानमंत्री द्वारा हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वर्चुअल उद्घाटन समारोह से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार से हलवारा एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने की मांग की और कहा कि शहीद सराभा इसी इलाके से थे, वह सबसे कम उम्र के शहीद थे। इसलिए इस एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखा जाना चाहिए।

#मुख्यमंत्री ने हलवारा एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने की मांग की