राम कृपाल यादव और प्रेरणा भारद्वाज ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा
उज्जैन (मध्य प्रदेश), 8 फरवरी - बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव और इंग्लैंड में बकिंघम शायर काउंसिल की मेयर प्रेरणा भारद्वाज ने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा की।
बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, "मैं आज भगवान महाकालेश्वर का दर्शन किया जिससे मुझे बहुत अच्छा लगा। मैं महाकालेश्वर से आराधना करता हूं कि सबको खुश रखे और सबकी समृद्धि हो। पूरा हिंदुस्तान पूरा बिहार, पटना और हम सब लोग महाकालेश्वर का आर्शीवाद लेते रहे और अपने कामों में लगे रहे ताकि देश की तरक्की हो सके। जो आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का सपना पीएम मोदी का है वो हम सब मिलकर पूरा करें।
इंग्लैंड में बकिंघम शायर काउंसिल की मेयर प्रेरणा भारद्वाज ने कहा, "यहां मैं दूसरी बार आई हूं और भस्म आरती में हिस्सा ली। मैंने इसका बहुत आनंद लिया। मैं पिछले साल आई थी। दूसरी बार भस्म आरती में हिस्सा लेने का मौका मिला और आर्शीवाद मिला...मैं उम्मीद करती हूं कि मुझे दोबारा यहां आने का अवसर मिले।

