हमारे मलेशिया से संबंध बहुत विशेष है हम समुद्री पड़ोसी हैं- प्रधानमंत्री मोदी
कुआलालंपुर, मलेशिया, 8 फरवरी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं अपने करीबी मित्र मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पिछले वर्ष मैं ASEAN समिट के लिए मलेशिया की यात्रा नहीं कर पाया। लेकिन मैंने मेरे प्रिय मित्र को वादा किया था मैं जल्द से जल्द मलेशिया आऊंगा और आज वर्ष 2026 की पहली विदेश यात्रा में मैं मलेशिया आया हूं..." हमारे मलेशिया से संबंध बहुत विशेष है हम समुद्री पड़ोसी हैं सदियों से हमारे लोगों के बीच गहरे और आत्मीय रिश्ते रहे हैं। आज मलेशिया भारतीय मूल्य के आबादी वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। हमारे संभ्यताएं साझा सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों से जूड़ी हुई है.."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में हमारे संबंधों ने एक नई रफ्तार पकड़ी है और इसमें मेरे मित्र प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का विशेष योगदान है हमारे बीच ऊर्जा, आधारभूत संरचना और उत्पादन में सहयोग बहुत मजबूत हुआ है.....इन्ही उपलब्धियों से प्रेरित होकर आज हमने हमारी साझेदारी में अभूतपूर्व गति और गहराई लाने का निर्णय लिया है। सुरक्षा के क्षेत्र में, हम आतंकवाद, खुफिया जानकारी साझा करना और समुद्री सुरक्षा में सहयोग मजबूत करेंगे। हम रक्षा सहयोग को भी और व्यापक बनाएंगे। AI और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ, हम अर्धचालक, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा में साझेदारी को आगे बढ़ाएंगे.....मलेशिया में भारत के श्रमिकों के संरक्षण के लिए सामाजिक सुरक्षा समझौता, पर्यटन के लिए ग्रैटिस ई-वीजा और डिजिटल पेमेंट इंटरफेस UPI का मलेशिया में लागू होना ये सभी कदम, दोनों देशों के नागरिकों के जीवन को सरल बनाएंगे। भारत और मलेशिया को तमिल भाषा के प्रति साझा प्रेम भी जोड़ता है। मलेशिया में तमिल की मजबूत और जीवंत उपस्थिति शिक्षा, मीडिया और सांस्कृतिक जीवन में दिखाई देती है।

