हमारी पार्टी की हमेशा से मांग रही है कि वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाए- प्रियंका चतुर्वेदी

नई दिल्ली, 9 फरवरी - शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा, "वीर सावरकर को भारत रत्न की बात भाजपा ने भी बहुत बार की है। 2014 से इनकी सरकार है, वोट बटोरने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल किया है लेकिन जब भारत रत्न की बात आती है तो उसे दरकिनार किया जाता है। हमारी पार्टी की हमेशा से मांग रही है कि वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाए। उम्मीद करते हैं कि मोहन भागवत सिर्फ याद ही नहीं दिलाएंगे, उनसे ये कार्य कराएंगे भी। 

#वीर सावरकर
# भारत रत्न
# प्रियंका चतुर्वेदी