यह बजट सिर्फ दिखावे का बजट है:शिवपाल सिंह यादव
लखनऊ: समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश के बजट पर कहा, "यह घाटे का बजट है। हमने भाजपा के अभी तक सब बजट देख लिए हैं, किसानों, गरीबों, युवाओं के लिए कुछ नहीं है। पूर्वांचल पिछड़ा है, पूर्वांचल, बुंदेलखंड को कुछ नहीं दिया। यह बजट सिर्फ दिखावे का बजट है। जनता को धोखा ही मिलेगा।"
#शिवपाल सिंह यादव

