यूपी के बजट में आम लोगों के लिए कुछ नहीं- अजय राय
यूपी सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि योगी सरकार के बजट में लोगों को कुछ नहीं मिल रहा है। सरकार पहले पिछले बजट पर श्वेत पत्र जारी करे कि उस बजट का इस्तेमाल कहां हुआ। अजय राय ने कहा कि जल जीवन मिशन में कुछ नहीं हुआ, किसी के घर में पानी नहीं जा रहा। सड़कें टूटी हुई हैं।
#यूपी

