गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर

नई दिल्ली, 18 फरवरी - राजधानी दिल्ली में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में चीनी रोबोटिक डॉग को दिखाकर और उस पर दावा करके सरकार को बदनाम करने वाली गलगोटिया यूनिवर्सिटी के खिलाफ एक्शन लिया गया है। सरकार ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी को AI समिट से बाहर कर दिया है। इसके बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट में लगा स्टॉल भी आनन-फानन में खाली करा दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनिवर्सिटी को ऑर्डर की जानकारी देने के बाद यूनिवर्सिटी की बिजली और दूसरी सुविधाएं काट दी गईं और उन्हें जल्द से जल्द कैंपस छोड़ने को कहा गया।

चीन में बने रोबोटिक डॉग को अपने इनोवेशन के तौर पर दिखाने पर हुए विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी को एग्जीबिशन से हटा दिया गया था। विवाद के बाद इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्रेटरी एस. कृष्णन ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि कोई भी एग्जीबिटर ऐसी चीजें दिखाए जो उनकी अपनी न हों।

#गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर