अजेय रहते हुए सुपर-8 में पहुंचा जिम्बाब्वे, श्रीलंका को छह विकेट से दी करारी शिकस्त
कोलंबो, 19 फरवरी - टी20 विश्व कप 2026 का 38वां ग्रुप मुकाबला जिम्बाब्वे ने छह विकेट से जीत लिया। कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 179 रनों के लक्ष्य को तीन गेंदों के शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने अपने ग्रुप स्टेज का समापन अजेय रहते किया है।
ब्रायन बेनेट की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को छह विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ सिकंदर रजा की अगुवाई वाली टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप स्टेज का अजेय रहते हुए समापन किया और सुपर-8 में शानदार एंट्री की। गुरुवार को कोलंबो में खेले गए 38वें मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे ने तीन गेंदों के शेष रहते 182 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

