पनबस PRTC कॉन्टैक्ट वर्कर्स यूनियन ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

लुधियाना :पनबस PRTC  कॉन्टैक्ट वर्कर्स यूनियन ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, मांगें पूरी न करने का आरोप, 9 मार्च से भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी।

पनबस PRTC  कॉन्टैक्ट वर्कर्स यूनियन ने आज अपनी मांगों को लेकर लुधियाना बस स्टैंड पर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, इस दौरान बड़ी संख्या में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। इस दौरान उन्होंने पंजाब पर मांगें पूरी न करने का आरोप लगाया और 9 मार्च से मोहाली बस स्टैंड पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी।

रिपोर्टर्स से बात करते हुए कॉन्टैक्ट वर्कर्स यूनियन के नेताओं ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन बार-बार मीटिंग के बाद भी सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं कर रही है, जिसके कारण उन्हें मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ा है। उन्होंने पंजाब सरकार पर हाल के प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किए गए अपने साथियों को रिहा न करने का भी आरोप लगाया और चेतावनी दी कि वे अपनी मांगों को लेकर 9 मार्च से मोहाली बस स्टैंड पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

#लुधियाना