ओल्ड डोमिनियन विश्वविद्यालय में गोलीबारी, पुलिस की कार्रवाई में हमलावर की मौत; दो घायल
वर्जीनिया, 12 मार्च - अमेरिका के वर्जीनिया राज्य में स्थित ओल्ड डोमिनियन विश्वविद्यालय में गोलीबारी हुई। पुलिस और संघीय एजेंसियां इस घटना पर कार्रवाई कर रही हैं। घटना के बाद पुलिस और आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के अनुसार, इस गोलीबारी में हमलावर की मौत हो गई है और दो लोग घायल हुए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इसकी पुष्टि की है। घटना के बाद सुरक्षा कारणों से विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में दिनभर के लिए कक्षाएं और अन्य गतिविधियां रोक दी गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#ओल्ड डोमिनियन विश्वविद्यालय
# पुलिस

