NDA हर राज्य में मजबूत है - रामदास अठावले

जम्मू (जम्मू-कश्मीर), 15 मार्च - केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि पांच राज्यों के जो चुनाव होने वाले हैं उसमें NDA हर राज्य में मजबूत है, चार राज्यों में हमारी सरकार आएगी ऐसा मुझे विश्वास है। केरल में भी भाजपा की ताकत बढ़ रही है। पांचों राज्यों में NDA सरकार बने इसके लिए हमारा प्रयत्न है। ममता बनर्जी को भाजपा, NDA हरा सकती है, 2022 में भाजपा के सत्ता में आने की संभावना थी लेकिन ममता बनर्जी सहानुभूति के कारण सत्ता में आई। पांच सालों में वहां जो अत्याचार हुए, वहां की कानून व्यवस्था चरमरा गई, गुंडागर्दी बढ़ गई है इसके लिए ममता दीदी की सरकार जिम्मेदार है। इसलिए अब वहां भाजपा, NDA की सरकार आएगी।

#NDA हर राज्य में मजबूत है - रामदास अठावले